Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, March 26, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य CRIME

‘गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं’, अंकिता ने दोस्त को वॉट्सएप चैट में बताई सारी हकीकत

by newzgossip
4 years ago
in CRIME, STATE, भारत
0
‘गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं’, अंकिता ने दोस्त को वॉट्सएप चैट में बताई सारी हकीकत
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग

हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड हरिद्वार में अंकिता भंडारी हत्याकांड के जनता में भारी आक्रोश है। पौड़ी-गढ़वाल की रहने वाली अंकिता भंडारी मामले में हर रोज नए खुलासे होते जा रहे हैं। पता चला है कि 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी पुष्टि वॉट्सएप चैट से हुई है। मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, ”मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए मैं खुद को बेचूंगी नहीं…” 18 सितंबर को वॉट्सएप चैट में अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि एक शराबी गेस्ट ने एक बार उसे जबरदस्ती गले लगा लिया था। रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य के मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसे चुप रहने के लिए कह दिया था। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार भी अपने बयान में अंकिता पर गलत काम के लिए दबाव की बात कह चुके हैं।

इसके साथ ही रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम कर रही अंकिता भंडारी ने आगे चैट पर लिखा, इस रिजॉर्ट में बहुत इनसिक्योर (सुरक्षित) महसूस होता है। अंकित गुप्ता (रिजॉर्ट मैनेजर) मेरे पास आया और बोला कुछ बात करनी है। फिर मैं उसके साथ गई। रिसेप्शन के कॉर्नर पर ले जाकर उसने बोला कि सोमवार को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए। मैंने कहा कि मैं क्या करूं? तो बोला कि तुम तो कह रही थीं कि स्पा वगैरह करोगी। मैंने कहा कि एक्स्ट्रा सर्विस की बात हुई थी, स्पा की बात कहां से आ गई। फिर वह बोला कि गंवारों वाली हरकतें मत करो, गेस्ट देख रहे हैं।

अंकित ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि तुम करो। मैं बोल रहा हूं कि अगर तुम्हारी पहचान में कोई लड़की हो तो बताना, क्योंकि गेस्ट 10 हजार रुपए दे रहा है। मैंने उसको बोला कि मैं गरीब हूं तो क्या तुम्हारे इस रिसॉर्ट के लिए 10 हजार में बिक जाऊं। मैं समझ रही हूं कि दूसरी लड़की वाला उन्होंने इसलिए बोला कि ताकि मैं 10 हजार के लालच में आकर मान जाऊं। एक्स्ट्रा सर्विस मतलब सेक्शुअल रिलेशन हैं..

अंकिता आगे लिखती है- इस आर्य (पुलकित) ने सौरभ बिष्ट को भी अपने रूम में बुलाया और मुझे मनाने के लिए करीब एक घंटे तक उसे समझाया। अब वह मुझसे ढंग से बात तक नहीं करता। यही नहीं, अंकित ने आर्य से बात करके बोला कि सर (रिजॉर्ट मालिक) को मत बताना, लेकिन मुझे पता है कि आर्य को सब पता है। इन तीनों ने जानबूझ कर बोला, ताकि मैं इनके पैसों के लिए हां बोलूं। इसके बाद दोस्त से अंकिता ने आगे बोला- अब आगे से कुछ भी बोला तो मैं यहां काम नहीं करूंगी। इतना गंदा होटल है।

पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि उनकी बेटी अंकिता ने बीते 28 अगस्त को ही रिजॉर्ट में नौकरी जॉइन की थी। उसे अपनी नौकरी की पहली सैलरी तक नहीं मिल पाई। होटल मैनजेमेंट का डिप्लोमा करके परिवार के लिए कमाने गई बेटी की हत्या से अब माता-पिता और छोटे भाई पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतका अंकिता पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीकोट गांव की रहने वाली थी। घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब बताई जा रही है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी पहले मजदूरी करके पैसे कमाते थे। लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण उन्होंने मजदूरी करना छोड़ दिया। अब वे कुछ नहीं करते। घर की सारी जिम्मेदारी मां सोनी देवी पर आ गई थी। वह आंगनबाड़ी में काम करके घर का खर्च चलाती हैं। वहीं, छोटा भाई कंप्यूटर कोर्स कर रहा है।

परिवार की मदद करने के लिए ही अंकिता ने एक साल का होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया और रिजॉर्ट में नौकरी पर लग गई। परिवार खुश था कि बेटी अब कमाने लगी है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन यही नौकरी उसे इतनी भारी पड़ेगी। बता दें कि 18 सितंबर से लापता अंकिता भंडारी की शनिवार सुबह चिल्ला नहर में लाश मिल गई। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पर हत्या का आरोप है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Tags: ankita bhandariankita bhandari murder caseuttarakhand news
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग
Khabrein Jara Hat Ke

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग

4 weeks ago
हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क

1 month ago
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

2 months ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

2 months ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

2 months ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

3 months ago
हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन……….बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन……….बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट

3 months ago
गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 
UTTAR PRADESH

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 

4 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In