Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

Gautam Adani: दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
Gautam Adani: दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

111 साल की चीनी महिला वांग ने बताए लंबी उम्र के अनोखे राज

Gautam Adani: ‘कोई धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.’ ये डायलॉग आजकल हर किसी की जबान पर है. लेकिन महज कुछ ही लोग हैं जो असल जीवन में इसे उतारते हैं और अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसे ही एक कहानी है भारत के सबसे मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी की, जो तंग गलियों से निकलकर आज दुनिया भर में पहचाने जाते हैं. चलिए एक नजर ड़ालते हैं भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी के संघर्ष पर. एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम करने वाले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की सफलता की कहानी बिल्कुल फिल्मी लगती है. कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी न कर पाने वाले गौतम अडानी ने उद्योग जगत में ऐसी लकीर खींच दी है, जो उनकी कायमाबी को तस्दीक करती है।

उद्योगपति गौतम अडानी 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म गुजरात के एक छोटे से कस्बे थराड़ में शांति लाल और शांता बेन अडानी के परिवार में 24 जून 1962 को हुआ था. महज 5 लाख रुपये से अपनी पहली कंपनी शुरू करने वाले अडानी करीब दो दशक में कारोबार जगत के सरताज बन गए. खासकर पिछले 5 से 7 साल में अडानी ग्रुप का कारोबार तेजी से फैला है।

दरअसल, गौतम अडानी को कारोबार विरासत में नहीं मिली है, उन्होंने खुद कामयाबी की मंजिल खड़ी की है. गौतम अडानी कुल 7 भाई बहन हैं. उनके पिता कपड़े का व्यापार करते थे.गौतम अडानी ने अहमदाबाद के एससीएन विद्यालय से स्कूली शिक्षा हासिल की है. उनका परिवार एक छोटे से कस्बे थराड़ से अहमदाबाद आया था. वह बहुत धीरे और आराम से बोलते हैं. उनकी मातृभाषा गुजराती रही है, इसलिए वे पहले अंग्रेजी बोलने हिचकिचाते थे।

गौतम अडानी को गुजराती व्यंजन काफी पसंद हैं. उनकी शादी एक डेंटिस्ट प्रीति से हुई जिनसे उनके दो बेटे करन और जीत हैं. वह शर्मीले स्वभाव के हैं और पार्टियों में जाने से बचते हैं. वह अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं. इतना ही नहीं अडानी के पास दो प्राइवेट जेट हैं. बीचक्रॉफ्ट जेट जो 2005 में खरीदा था और हॉकर जेट 2008 में खरीदी गई थी।

गौतम अडानी को सिर्फ 16 साल की उम्र में कारोबार में हाथ आजमाने के लिए मुंबई जाना पड़ा. साल 1978 में वह मुंबई गए और हीरे का कारोबार शुरू किया. लेकिन 1981 में वह गुजरात लौट गए और अपने भाई की प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम शुरू किया।

साल 1988 में उन्होंने कमोडिटी का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट करने वाली कंपनी के रूप में अडानी एंटरप्राइजेज की शुरुआत की. साल 1991 में हुए आर्थिक सुधारों की बदौलत अडानी का बिजनेस जल्द ही डायवर्सिफाई हुआ और वह एक मल्टीनेशनल बिजनेसमैन बन गए. साल 1995 का साल गौतम अडानी के लिए बेहद सफल साबित हुआ, जब उनकी कंपनी को मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला. गुजरात सरकार ने कच्छ में मुंद्रा पोर्ट एवं एसईजेड का संचालन किसी निजी कंपनी को देने का फैसला किया और यह गौतम अडानी के जीवन का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ. उन्हें इस पोर्ट का नियंत्रण मिला और आज यह निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा पोर्ट बन गया है. 1996 में अडानी पावर लिमिटेड अस्तित्व में आई।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंडोने​शिया में माइंस, पोर्ट और रेलवे जैसे कारोबार में कदम रखा. साल 2010 में उन्होंने इंडोनेशिया में माइनिंग कारोबार शुरू किया. साल 2011 में अडानी ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया के अबॉट पॉइंट कोल टर्मिनल को 2.72 अरब डॉलर में खरीदा।

आज अडानी ग्रुप का कारोबार एनर्जी, पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, गैस, डिफेंस एवं एयरोस्पेस और एयरपोर्ट जैसे विविध क्षेत्रों तक फैला है. अडानी समूह की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में शामिल हैं-अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस लिमिटेड और अडानी विल्मर।

हाल ही में अडानी समूह के चेयरमैन ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी संपत्ति में से 7.7 अरब डॉलर (करीब 60 हजार करोड़ रुपये) सामाजिक कार्यों के लिए दान करेंगे. उनके द्वारा दान में दी जाने वाली यह राशि भारत में अब तक दान की गई सबसे बड़ी राशियों में से एक है. दान की जाने वाली इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित कार्यों में किया जाएगा. गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में लंबे समय से अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में एलन मस्क 230 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं, दूसरे स्थान पर लुइस वुइटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट और तीसरे स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं। वहीं भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी फोर्ब्स रीयल टाइम अरबपतियों की लिस्ट में 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।

Tags: forbs list of richest peoplegautam adanigautam adani wealth
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन
Khabrein Jara Hat Ke

अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन

21 hours ago
रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

21 hours ago
111 साल की चीनी महिला वांग ने बताए लंबी उम्र के अनोखे राज
Khabrein Jara Hat Ke

111 साल की चीनी महिला वांग ने बताए लंबी उम्र के अनोखे राज

22 hours ago
वैज्ञानिकों ने खतरनाक ज्वालामुखी के नीचे खोजे दो सक्रिय मैग्मा चैंबर
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने खतरनाक ज्वालामुखी के नीचे खोजे दो सक्रिय मैग्मा चैंबर

22 hours ago
पैरासिटामोल से बनाई अनोखी आईस्क्रीम बनी चर्चा का विषय
Khabrein Jara Hat Ke

पैरासिटामोल से बनाई अनोखी आईस्क्रीम बनी चर्चा का विषय

2 days ago
निजाम का पसंदीदा ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था सागर महल
Khabrein Jara Hat Ke

निजाम का पसंदीदा ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था सागर महल

2 days ago
शुगर को करना है जड़ से खत्म तो मखाने का सेवन करें
Khabrein Jara Hat Ke

शुगर को करना है जड़ से खत्म तो मखाने का सेवन करें

2 days ago
चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य

3 days ago
बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In