Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, October 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

सावन माह में सोमवार का होता है विशेष महत्व

by newzgossip
4 years ago
in धर्म
0
सावन माह में सोमवार का होता है विशेष महत्व
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

इसलिए भगवान गणेश को कहते हैं आदिपूज्य, जानिए उनके प्रमुख नामों का रहस्य

गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए ही क्यों करते हैं विराजमान? जानिए धार्मिक और पौराणिक मान्यता

हनुमान जी से लेकर अश्वत्थामा तक, क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं ये 7 चिरंजीवी?

श्रावण माह की शुरुआत होने जा रही है। सावन सोमवार का विशेष महत्व है। वार प्रवृत्ति के अनुसार सोमवार भी हिमांषु अर्थात चन्द्रमा का ही दिन है। स्थूल रूप में अभिलक्षणा विधि से भी यदि देखा जाए तो चन्द्रमा की पूजा भी स्वयं भगवान शिव को स्वतः ही प्राप्त हो जाती है क्योंकि चन्द्रमा का निवास भी भुजंग भूषण भगवान शिव का सिर ही है।

रौद्र रूप धारी देवाधिदेव महादेव भस्माच्छादित देह वाले भूतभावन भगवान शिव जो तप-जप तथा पूजा आदि से प्रसन्न होकर भस्मासुर को ऐसा वरदान दे सकते हैं कि वह उन्हीं के लिए प्राणघातक बन गया, वह प्रसन्न होकर किसको क्या नहीं दे सकते हैं।

समुद्र से निकला हलाहल पता नहीं कब का शरीरधारियों को जलाकर भस्म कर देता किन्तु दया निधान शिव ने उस अति उग्र विष को अपने कण्ठ में धारण कर समस्त जीव समुदाय की रक्षा की। उग्र आतप वाले अत्यंत भयंकर विष को अपने कण्ठ में धारण करके समस्त जगत की रक्षा के लिए उस विष को लेकर हिमाच्छादित हिमालय की पर्वत श्रृंखला में अपने निवास स्थान कैलाश को चले गए।

हलाहल विष से संयुक्त साक्षात मृत्यु स्वरूप भगवान शिव यदि समस्त जगत को जीवन प्रदान कर सकते हैं। यहाँ तक कि अपने जीवन तक को दाँव पर लगा सकते हैं तो उनके लिए और क्या अदेय ही रह जाता है? सांसारिक प्राणियों को इस विष का जरा भी आतप न पहुँचे इसको ध्यान में रखते हुए वे स्वयं बर्फीली चोटियों पर निवास करते हैं। विष की उग्रता को कम करने के लिए साथ में अन्य उपकारार्थ अपने सिर पर शीतल अमृतमयी जल किन्तु उग्रधारा वाली नदी गंगा को धारण कर रखा है।

उस विष की उग्रता को कम करने के लिए अत्यंत ठंडी तासीर वाले हिमांशु अर्थात चन्द्रमा को धारण कर रखा है। और श्रावण मास आते-आते प्रचण्ड रश्मि-पुंज युक्त सूर्य ( वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ में किरणें उग्र आतपयुक्त होती हैं।) को भी अपने आगोश में शीतलता प्रदान करने लगते हैं। भगवान सूर्य और शिव की एकात्मकता का बहुत ही अच्छा निरूपण शिव पुराण की वायवीय संहिता में किया गया है। यथा-

‘दिवाकरो महेशस्यमूर्तिर्दीप्त सुमण्डलः।
निर्गुणो गुणसंकीर्णस्तथैव गुणकेवलः।
अविकारात्मकष्चाद्य एकः सामान्यविक्रियः।
असाधारणकर्मा च सृष्टिस्थितिलयक्रमात्‌। एवं त्रिधा चतुर्द्धा च विभक्तः पंचधा पुनः।
चतुर्थावरणे षम्भोः पूजिताष्चनुगैः सह। शिवप्रियः शिवासक्तः शिवपादार्चने रतः।
सत्कृत्य शिवयोराज्ञां स मे दिषतु मंगलम्‌।’

अर्थात् भगवान सूर्य महेश्वर की मूर्ति हैं, उनका सुन्दर मण्डल दीप्तिमान है, वे निर्गुण होते हुए भी कल्याण मय गुणों से युक्त हैं, केवल सुणरूप हैं, निर्विकार, सबके आदि कारण और एकमात्र (अद्वितीय) हैं।

यह सामान्य जगत उन्हीं की सृष्टि है, सृष्टि, पालन और संहार के क्रम से उनके कर्म असाधारण हैं, इस तरह वे तीन, चार और पाँच रूपों में विभक्त हैं, भगवान शिव के चौथे आवरण में अनुचरों सहित उनकी पूजा हुई है, वे शिव के प्रिय, शिव में ही आशक्त तथा शिव के चरणारविन्दों की अर्चना में तत्पर हैं, ऐसे सूर्यदेव शिवा और शिव की आज्ञा का सत्कार करके मुझे मंगल प्रदान करें। तो ऐसे महान पावन सूर्य-शिव समागम वाले श्रावण माह में भगवान शिव की अल्प पूजा भी अमोघ पुण्य प्रदान करने वाली है तो इसमें आश्चर्य कैसा?

Tags: lord shivsavansavan month somwar
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

इसलिए भगवान गणेश को कहते हैं आदिपूज्य, जानिए उनके प्रमुख नामों का रहस्य
धर्म

इसलिए भगवान गणेश को कहते हैं आदिपूज्य, जानिए उनके प्रमुख नामों का रहस्य

2 weeks ago
गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए ही क्यों करते हैं विराजमान? जानिए धार्मिक और पौराणिक मान्यता
धर्म

गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए ही क्यों करते हैं विराजमान? जानिए धार्मिक और पौराणिक मान्यता

3 weeks ago
हनुमान जी से लेकर अश्वत्थामा तक, क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं ये 7 चिरंजीवी?
Khabrein Jara Hat Ke

हनुमान जी से लेकर अश्वत्थामा तक, क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं ये 7 चिरंजीवी?

3 weeks ago
उच्ची पिल्लयार मंदिर: 437 सीढ़ियां चढ़ने के बाद होते हैं गणेश जी के दर्शन, पहाड़ी की चोटी पर विराजमान हैं उच्ची पिल्लयार
Khabrein Jara Hat Ke

उच्ची पिल्लयार मंदिर: 437 सीढ़ियां चढ़ने के बाद होते हैं गणेश जी के दर्शन, पहाड़ी की चोटी पर विराजमान हैं उच्ची पिल्लयार

3 weeks ago
शिवतांडव स्तोत्र से मिलती है सिद्धि, सोमवार को शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करेगा चमत्कार
धर्म

शिवतांडव स्तोत्र से मिलती है सिद्धि, सोमवार को शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करेगा चमत्कार

4 weeks ago
मंदिर में दर्शनों के बाद इसलिए कुछ समय बैठने की है मान्यता
धर्म

मंदिर में दर्शनों के बाद इसलिए कुछ समय बैठने की है मान्यता

4 weeks ago
प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं
धर्म

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

4 months ago
इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

6 months ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In