Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 26, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

शवासन हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी

by newzgossip
4 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
शवासन हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित

पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज

खराब खानपान, नींद की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ती उम्र के लोगों में हाई ब्लडप्रेशर के प्रमुख कारण माने जाते हैं, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में आयुष मंत्रालय दवाइयों के साथ योग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह देता है।

योग विशेषज्ञों के अनुसार, शवासन हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह आसन शरीर और मन दोनों को गहरी शांति देने का काम करता है। हाई ब्लडप्रेशर का एक बड़ा कारण मानसिक तनाव और लगातार सक्रिय रहने वाला दिमाग भी होता है। तनाव की स्थिति में शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ने लगते हैं, जो दिल की धड़कन को तेज कर देते हैं और रक्तचाप बढ़ाने लगते हैं। शवासन इस प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए व्यक्ति पीठ के बल सीधा लेटता है और पूरे शरीर को ढीला छोड़ देता है। इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते हुए ध्यान केवल श्वास पर केंद्रित किया जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने से दिमाग को शांति का संकेत मिलता है और शरीर का तंत्रिका तंत्र धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटने लगता है। शवासन के दौरान ली जाने वाली गहरी और धीमी सांसें शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर बनाती हैं, जिससे रक्त संचार संतुलित होता है और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। हाई ब्लडप्रेशर के अलावा शवासन मानसिक तनाव, चिंता और बेचैनी को कम करने में भी मददगार माना जाता है।

नियमित अभ्यास से मन अधिक शांत रहता है और व्यक्ति मानसिक रूप से खुद को अधिक मजबूत महसूस करता है। यह आसन शरीर की थकान दूर करने में भी प्रभावी है। दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर में जो भारीपन और कमजोरी महसूस होती है, शवासन उसे कम करने में सहायक होता है। मांसपेशियों को पूरा आराम मिलने से शरीर दोबारा ऊर्जा महसूस करने लगता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी शवासन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह दिमाग को शांत कर नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी इसे उपयोगी माना जाता है। तनाव कम होने और शरीर के रिलैक्स होने से पाचन क्रिया संतुलित रहती है, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

नियमित अभ्यास से एकाग्रता और ध्यान लगाने की क्षमता में भी सुधार देखा जाता है। मालूम हो कि बदलती जीवनशैली और लगातार बढ़ते तनाव के कारण हाई ब्लडप्रेशर आज एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गया है। पहले यह परेशानी मुख्य रूप से बढ़ती उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Tags: Benefits of ShavasanaBlood PressureHow to do Shavasanakhabrein jara hat keShavasana for High BPShavasana is extremely beneficial
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

13 hours ago
यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित
Khabrein Jara Hat Ke

यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित

14 hours ago
पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज
Khabrein Jara Hat Ke

पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज

14 hours ago
समुद्र की गहराई में छिपे हैं एवरेस्ट से भी ऊंचे पर्वत और धरती की सबसे गहरी खाइयां
Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र की गहराई में छिपे हैं एवरेस्ट से भी ऊंचे पर्वत और धरती की सबसे गहरी खाइयां

14 hours ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 days ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

3 days ago
Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध

3 days ago
Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात
Khabrein Jara Hat Ke

Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात

3 days ago
Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद
Khabrein Jara Hat Ke

Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In