Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य TECHNOLOGY

वैज्ञानिकों ने तैयार किया बाल से भी पतला ‘फाइबर चिप’

by newzgossip
1 day ago
in TECHNOLOGY
0
वैज्ञानिकों ने तैयार किया बाल से भी पतला ‘फाइबर चिप’
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मैसेज टाइप करते समय अपने आप स्टिकर के सुझाव देगा ये नया फीचर

एआई टूल्स के जितने फायदे है उतने ही खतरे भी, रखे सावधानी

सरकार ने जारी की व्हाट्सएप यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी

चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला लचीला ‘फाइबर चिप’ तैयार कर लिया है, जो इंसानी बाल से भी पतला होने के बावजूद शक्तिशाली कंप्यूटर की तरह काम कर सकता है। चीन की फुदान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए एक सेंटीमीटर लंबे इस धागे में एक लाख से अधिक ट्रांजिस्टर समा सकते हैं।

इतना ही नहीं, इसे आसानी से मोड़ा या कपड़ों में बुना जा सकता है। इस तकनीक से स्मार्टफोन और भारी सिलिकॉन चिप्स की जरूरत कम हो जाएगी, जबकि हेल्थकेयर और वर्चुअल रियलिटी की दुनिया पूरी तरह बदल सकती है। पारंपरिक सिलिकॉन चिप्स के मुकाबले यह फाइबर चिप बेहद खास है। सिलिकॉन चिप्स कठोर होते हैं और इन्हें मोड़ना या कपड़ों में फिट करना मुश्किल होता है। लेकिन फुदान यूनिवर्सिटी की टीम ने धागे के अंदर ही जटिल इलेक्ट्रॉनिक सर्किट तैयार किए हैं, जिसे ‘मल्टीलेयर्ड स्पाइरल आर्किटेक्चर’ तकनीक से बनाया गया है।

इसे ‘सुशी-रोल’ से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है, जिसमें सर्किट की कई परतों को एक के ऊपर एक लपेटा गया है। इसका परिणाम यह हुआ कि धागा बेहद पतला होने के बाद भी शक्तिशाली और लचीला है। परीक्षण में इसे 15.6 टन वजनी ट्रक के नीचे कुचला गया, लेकिन यह सामान्य रूप से काम करता रहा। भविष्य के स्मार्ट कपड़े इसी फाइबर चिप पर आधारित होंगे। पुराने स्मार्ट कपड़े भारी और असुविधाजनक होते थे, लेकिन अब कपड़े स्वयं डेटा प्रोसेस कर सकेंगे।

फाइबर चिप 10,000 बार मोड़ने के बाद भी खराब नहीं होता और एक मीटर लंबे धागे में करोड़ों ट्रांजिस्टर समा सकते हैं, जो सामान्य डेस्कटॉप कंप्यूटर के बराबर ताकत देता है। हेल्थकेयर में यह तकनीक न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। यह फाइबर चिप नरम और लचीला होने के कारण दिमाग के ऊतकों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और ‘क्लोज्ड-लूप’ सिस्टम की तरह काम करते हुए संकेत पढ़ने और इलाज के लिए उद्दीपन दे सकेगा। वर्चुअल रियलिटी में भी इसका बड़ा योगदान होगा। फाइबर चिप से बने ‘टैक्टाइल ग्लव्स’ हल्के और संवेदनशील होंगे, जिससे वर्चुअल दुनिया की वस्तुएं वास्तविक अनुभव देने लगेंगी। फुदान यूनिवर्सिटी की टीम इन चिप्स को हृदय रोग सर्जरी और अन्य मेडिकल प्रयोगों में भी इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।

Tags: fiber chipfiber chip' thinner than a human hairScientists have created a 'fiber chiptechnology
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मैसेज टाइप करते समय अपने आप स्टिकर के सुझाव देगा ये नया फीचर
TECHNOLOGY

मैसेज टाइप करते समय अपने आप स्टिकर के सुझाव देगा ये नया फीचर

2 weeks ago
एआई टूल्स के जितने फायदे है उतने ही खतरे भी, रखे सावधानी
Khabrein Jara Hat Ke

एआई टूल्स के जितने फायदे है उतने ही खतरे भी, रखे सावधानी

3 weeks ago
सरकार ने जारी की व्हाट्सएप यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी
TECHNOLOGY

सरकार ने जारी की व्हाट्सएप यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी

5 months ago
चैटजीपीटी पर संवेदनशील जानकारी साझा करना पड सकता है भारी
TECHNOLOGY

चैटजीपीटी पर संवेदनशील जानकारी साझा करना पड सकता है भारी

8 months ago
वॉट्सएप का नया फीचर, स्टेटस अपडेट्स को रीशेयर करने की सुविधा देगा
TECHNOLOGY

वॉट्सएप का नया फीचर, स्टेटस अपडेट्स को रीशेयर करने की सुविधा देगा

9 months ago
पुराने स्मार्टफोन का कर सकते हैं स्मार्ट रिमोट के लिए इस्तेमाल
TECHNOLOGY

पुराने स्मार्टफोन का कर सकते हैं स्मार्ट रिमोट के लिए इस्तेमाल

10 months ago
इन 8 जरूरी सुरक्षा टिप्स का पालन कर फ्राड से बचे
TECHNOLOGY

इन 8 जरूरी सुरक्षा टिप्स का पालन कर फ्राड से बचे

10 months ago
व्हाट्सएप में मिलेगी चैट फ़ोल्डर को छिपाने की सुविधा, जानिए क्या है वो नया फीचर
TECHNOLOGY

क्या कोई चोरी-छिपे चला रहा है आपका WhatsApp? ऐसे करें चेक

11 months ago
व्हाटसऐप का नया फीचर: अब वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलकर पढ़ें
TECHNOLOGY

व्हाटसऐप का नया फीचर: अब वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलकर पढ़ें

11 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In