Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, May 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

Ganesh Chaturthi: नृत्य से लेकर लेटे हुए गणपति तक, जानें भगवान गणेश की हर मुद्रा का रहस्य

by newzgossip
9 months ago
in धर्म
0
Ganesh Chaturthi: नृत्य से लेकर लेटे हुए गणपति तक, जानें भगवान गणेश की हर मुद्रा का रहस्य
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

गणपति बप्पा मोरया….मंगलमूर्ति मोरया…गणेश महोत्सव यानी गणेश चतुर्थी भारत में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाई जाती है. घर में गणपति की मूर्ति लाकर कई दिनों तक उनकी पूजा करने का विचार ही वातावरण को सकारात्मकता से भर देता है. इस साल यह उत्सव 27 अगस्त यानी कल से शुरू हो रहा है. वहीं, गणेश जी की मूर्ति घर लाते समय आपने अक्सर गौर किया होगा कि लोग गणेशोत्सव पर अलग अलग तरह की मुद्रा वाले गणेश जी स्थापित करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि सभी गणेश जी की मुद्राओं का क्या महत्व है.

– बाईं ओर सूंड वाले गणेश जी

बाईं ओर सूंड वाली भगवान गणेश की मूर्ति, जिसे वाममुखी और वक्रतुंड गणेश भी कहा जाता है, सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं. ये गणेश का सबसे आम और लोकप्रिय रूप माना जाता है. इस दिशा का संबंध उत्तर दिशा से है और इसे चंद्रमा की खास ऊर्जा से जोड़ा जाता है. चंद्रमा की यह ऊर्जा शांति, सुख-शांति और भौतिक समृद्धि को दर्शाती है. इसलिए, बाईं ओर मुड़ी हुई सूंड वाले गणेश को लक्ष्मी का वरदान देने वाला माना जाता है.

– दाईं ओर सूंड वाले गणेश जी

दाईं ओर सूंड वाले गणेश जी की मूर्ति को सिद्धिविनायक और दक्षिणाभिमुखी कहा जाता है. इस रूप की खासियत ये है कि भगवान गणेश की सूंड दाईं तरफ मुड़ी होती है. हमारे यहां ऐसा मानना है कि अगर घर में दाईं सूंड वाले गणपति जी की मूर्ति या चित्र स्थापित किया जाए, तो घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. मान्यता ये भी है कि इनकी पूजा करने से जीवन में आने वाली मुश्किलें, ठोकरें और बाधाएं दूर हो जाती हैं.

– सीधी सूंड वाले गणेश जी

सीधी सूंड वाले गणेशजी का रूप बहुत ही खास और दुर्लभ माना जाता है. ये रूप इसलिए महत्व रखता है क्योंकि इसकी सूंड सीधे ऊपर की तरफ होती है, जो कि सुषुम्ना नाड़ी के खुलने का प्रतीक है. सुषुम्ना नाड़ी हमारे शरीर की एक मुख्य ऊर्जा नाड़ी होती है, जो मन और आत्मा को जोड़ती है. जब ये नाड़ी खुलती है, तो व्यक्ति और भगवान के बीच एक गहरा तालमेल बनता है. ऐसा माना जाता है कि इस स्थिति में इंसान पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है और जीवन में शांति, सफलता और संतुलन आता है.

– बैठे हुए गणेशजी

बैठे हुए गणेशजी की मूर्ति को घर में रखना और उसकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जब घर में बैठा हुआ गणपति का चित्र स्थापित किया जाता है और उसकी सही रीति से पूजा की जाती है, तो घर में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहती है. बैठा गणेशजी घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं और परिवार की हर मनोकामना पूरी करने में मदद करते हैं.

– नृत्य मुद्रा वाले गणपति

अगर कोई कला या संगीत में रुचि रखता है, तो नृत्य मुद्रा में बैठे गणपति जी की स्थापना उनके लिए बहुत लाभकारी होती है. नृत्य करते हुए या वाद्य यंत्र बजाते हुए गणेशजी की मूर्ति की पूजा से घर में खुशियाँ आती हैं और कला की दुनिया में सफलता मिलती है. यह मूर्ति ऊर्जा और आनंद का प्रतीक होती है.

-लेटे हुए गणपति

लेटी हुई मुद्रा में गणपति जी को भी खास माना जाता है. खासकर बिजनेस करने वाले लोग इस प्रतिमा की पूजा करते हैं क्योंकि इसे सुख-समृद्धि का कारण माना जाता है. लेटी हुई गणेशजी की मूर्ति घर की तरक्की और आर्थिक मजबूती लाने वाली होती है.

– चूहे पर खड़े गणपति

एक और खास मूर्ति है चूहे पर खड़े गणेशजी की, जिन्हें गणराज भी कहा जाता है. यह मूर्ति हिम्मत और साहस की प्रतीक होती है. ऐसा माना जाता है कि इस मूर्ति की पूजा से जीवन में जिम्मेदारी निभाने की ताकत मिलती है और मुश्किलें आसान हो जाती हैं.

Tags: dance to reclining Ganapatiganesh chaturthiganesh jiGanesha with straight trunkGanesha with trunk on right sidesecret of every posture of Lord GaneshaSitting Ganesha
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

4 weeks ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

1 month ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

2 months ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

3 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

3 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

3 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

3 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

4 months ago
एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी
धर्म

एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In