Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, November 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE DELHI

दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स बने देवदूत, महिला के गर्भ में हो चुकी थी 7 बच्चों की मौत…..8वें को बचाने जापान से आया खून

by newzgossip
2 years ago
in DELHI, STATE
0
दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स बने देवदूत, महिला के गर्भ में हो चुकी थी 7 बच्चों की मौत…..8वें को बचाने जापान से आया खून
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस (एम्स) नई दिल्‍ली देश का सबसे अच्‍छा अस्‍पताल यूं ही नहीं है। एम्स डॉक्‍टर्स मरीजों के लिए भगवान हैं। तभी जिस महिला के 7 बच्‍चे गर्भ में ही मर चुके थे और आठवां बच्‍चा भी मौत के मुहाने पर था, एम्‍स उस महिला के लिए किसी देव स्‍थान की तरह आया और फिर चमत्‍कार हुआ, वह आश्‍चर्यचकित करने वाला है। हरियाणा के एक गांव की गरीब महिला जब एम्‍स में आई तब उसके 7 बच्‍चे गर्भ में ही मर चुके थे। आसपास के दर्जनों डॉक्‍टर महिला को कह चुके थे कि वह मां नहीं बन पाएगी, हालांकि पांच साल की शादी में महिला ने फिर गर्भवती होने का फैसला किया। इस बार वह आठवीं बार मां बनने वाली थी, लेकिन उसके साथ फिर वहीं होने वाला था कि उसके शरीर में बनी एंटीबॉडीज उसके बच्‍चे को पेट के अंदर-अंदर ही खत्‍म किए दे रही थीं।

एम्‍स के गायनेकोलॉजी एंड ओबीएस विभाग की एचओडी डॉ. नीना मल्‍होत्रा बताती हैं कि हिस्‍ट्री देखने के बाद एम्‍स में आई इस महिला की सभी जांचें की गईं। हालांकि इस ब्‍लड ग्रुप को ही डायग्‍नोस करना काफी दिक्कत वाला था लेकिन एम्‍स के हेमेटोलॉजी विभाग ने सिर्फ ब्‍लड ही नहीं बल्कि जीन की भी जांच की, जिसमें पता चला कि इस महिला का आर-एच नेगेटिव ब्‍लड ग्रुप था, जो बच्‍चे को नहीं चढ़ पा रहा था। साथ ही इस महिला में एंटीबॉडीज थीं जो इस बच्‍चे को भी खत्‍म कर देंगी, इसके बाद इस बच्‍चे को बचाने का एक ही तरीका था कि मां के पेट के अंदर ही बच्‍चे को ये ब्‍लड चढ़ाया जाए।

डॉ. नीना कहती हैं कि आरएच नेगेटिव ब्‍लड ग्रुप रेयर ऑफ द रेयरेस्‍ट है और एक लाख लोगों में किसी एक का ही होता है। इसके बाद बच्‍चे को बचाने के लिए भारत के सभी बड़े अस्‍पतालों और ब्‍लड बैंकों में इस ब्‍लड का पता लगाया गया तब यहां यह ब्‍लड नहीं मिला। हालांकि अंतर्राष्‍ट्रीय दुर्लभ ब्‍लड पैनल में एक भारतीय व्‍यक्ति इस ब्‍लड ब्‍लड ग्रुप का मिल गया लेकिन शख्स ने खून देने से मना कर दिया। इसके बाद इस रेयर ब्‍लड की मांग इंटरनेशनल ब्‍लड रजिस्‍ट्री के सामने की गई, जिसमें जापान की रेड क्रॉस सोसायटी ने इस खून के उपलब्‍ध होने की बात कही।

उसके बाद जापान से ब्‍लड की 4 यूनिट तत्‍काल भारत भेजी गईं। 48 घंटे में यह ब्‍लड भारत के एम्‍स पहुंचा और महिला के पेट के अंदर ही बच्‍चे को चढ़ाया गया। इसके बाद महिला की डिलिवरी हुई और स्‍वस्‍थ बच्‍ची पैदा हुई। डॉ. नीना बताती हैं कि आमतौर पर खून की जरूरत किसी एक्‍सीडेंटल केस, सर्जरी या गर्भावस्‍था के दौरान ही पड़ती है। एम्‍स में हफ्ते में 5 या 6 केस आते हैं जिनमें मां से बच्‍चे को खून नहीं चढ़ता और महिला व बच्‍चे को ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है, लेकिन यह पहला मामला था जब आरएच नेगेटिव मदर और बच्‍चे के अलग जीन की पहचान कर, बाहर से रेयर ब्‍लड मंगवाकर, पेट में बच्‍चे को चढ़ाकर बचाया गया।

डॉ. नीना कहती हैं कि केस में जितनी मेहनत एम्‍स के डॉक्‍टरों ने की, उतनी ही एम्‍स के ब्‍लड बैंक, एनजीओ, सोशल सपोर्ट सिस्‍टम ने भी की, यही वजह थी कि भारत में कई जगह अनुमति लेने के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ब्‍लड की मांग किए जाने के बाद इतनी जल्‍दी जापान से खून मंगाया जा सका और बच्‍चे की जान बच गई। डॉ. नीना कहती हैं कि दरअसल ये मामला पिछले साल का है, जब एम्‍स में यह महिला आई थी। चूंकि यह भारत का पहला मामला था जब जीन की पहचान कर, रेयरेस्‍ट ब्‍लड विदेश से मंगाकर बच्‍चे को बचाया जा सका।

Tags: Ajab Gajab Newsblood came from JapanDelhi AIIMSDelhi AIIMS doctors became angelsjar hat kekhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!
DELHI

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!

3 weeks ago
हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

3 weeks ago
डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से
Khabrein Jara Hat Ke

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

1 month ago
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों के लिए केसरिया जंपसूट, बिना ड्रेस के नहीं मिलेगी एंट्री
STATE

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों के लिए केसरिया जंपसूट, बिना ड्रेस के नहीं मिलेगी एंट्री

1 month ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

2 months ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

2 months ago
मध्य प्रदेश की ये नदियां कई राज्यों की हैं जीवनरेखा, जानिए कहां से निकलती हैं और कहां जाकर मिलती हैं
Khabrein Jara Hat Ke

मध्य प्रदेश की ये नदियां कई राज्यों की हैं जीवनरेखा, जानिए कहां से निकलती हैं और कहां जाकर मिलती हैं

2 months ago
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग
Khabrein Jara Hat Ke

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग

9 months ago
हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क

9 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In